कुत्तों से सावधान

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

1 min read · 12.4K reads

सँभल सँभल कर चलना भाई

यहाँ पले हैं सुख के कुत्ते

दबी हुई दुम और दबाके

दुख के कुत्ते

रोक रहे हैं अपना साहस

और उठाके अपनी दुम को

भौंक रहे हैं सुख के कुत्ते

आगे आगे सुख का कुत्ता

पीछे पीछे कुत्ते का सुख

पीछे पीछे दुख का कुत्ता

आगे आगे कुत्ते भौंक पड़े

सड़क छोड़कर

दुख का कुत्ता उल्टे पाँव बढ़े

देखे सुख के उठते पाँव

देखे दुख के गिरते पाँव

देखे दोनों राहगीर

जिनको खींच रही ज़ंजीर

ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी