एक कोशा हो गई पागल

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

1 min read · 12.4K reads

रूठकर सब कोशिकाओं से

देह में वह भागती फिरती

सबको मारती पत्थर

एक कोशा हो गई पागल

वह देह के भीतर

अलग से देह रचना चाहती है

चाहती है अलग अपना ख़ून

अलग अपना माँस

अपनी नसें

अपनी नाड़ियाँ

अपनी अलग आँगन बाड़ियाँ

बिन नाक नक़्शे का

अचानक उभरता है एक बीहड़

लुटेरे रोज़ आते हैं

गाँव सारे काँप झुरमुटों में

पल रहा वर्षों पुराना विष

बाहर निकलकर

मारता है डंक

ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय