नींद आने से लेकर जगना
एक सुखद भ्रमण है
स्वतः नींद आने से लेकर स्वतः जगना भी
एक सुखद भ्रमण है
मेरी नींद सो गई है
मैं चेतना के आत्मावलोकन हेतु
बिस्तर से उठकर बालकनी से
छलाँग लगाकर दूसरे माले से
पहले तीसरे फिर चौथे फिर क्रमशः
ऊपर की ओर उड़ता हूँ
मेरे पंख मेरे बाज़ुओं की दुर्गंध से सड़कर
बंद होते जाते हैं
लगता है चाँद के साथ ओझल होकर
बारिश के साथ धड़ाम करूँगा।








