जीवन धारा - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

धीरेन्द्र सिंह काफ़िरधीरेन्द्र सिंह काफ़िर10 Sept 1987

4 min read · 12.4K reads

जीवन धारा बड़ी अपारा
जिसने खींचा-तानी की
उसी को इसने दे मारा
जीते-जीते वर्षों हो गए
मरते कटते अर्शों हो गए
खूब मचाई तिगदम-तिगडी
किस्मत बन-बन के बिगड़ी
हो चला है जीवन झुरमुट
अब चल कहीं को उठ उठ उठ
बता की अब तक क्या-क्या जीता?
बता की अब तक क्या-क्या हारा?
जीवन धारा बड़ी अपारा....

पैसा जोड़ा चोरी हो गयी
थानेदार से मू-जोरी हो गयी
कहे को पैसा जोड़ रखा है
भ्रम का चादर ओढ़ रखा है
मत सोच फिरंगी ये तुम्हारा
मत सोच फिरंगी ये हमारा
जीवन धारा बड़ी अपारा....

ऐसे ही बस करते रहना
और समय से डरते रहना
मत देख शिखर को कैसा है वो
तेरे लालच जैसा है वो
क्या खोएगा क्या पाएगा
घुटकर यूँ ही मर जाएगा
और मिट जाएगा जीवन सारा
जीवन सारा जीवन सारा
जीवन धारा बड़ी अपारा
धीरेन्द्र सिंह काफ़िर
About the poet

धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

View profile & all 34 Poems / Stories

More from धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

  1. किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँ - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँमैं तीर किस का हूँ किस की कमाँ से चलता हूँ

    12.4K reads
  2. देखते देखते ही साल गुज़र जाता है - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    देखते देखते ही साल गुज़र जाता हैपर तिरा ग़म है कि बढ़ता है ठहर जाता है

    12.4K reads
  3. फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगा - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  4. शराब, ख़ामुशी, मेरी अना, तुम्हारा नाम - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  5. कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थी - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थीहमारे होंटो से यानी हँसी भी गुज़री थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like