हर बार नए साल की तरह - धर्मेन्द्र पारे

धर्मेन्द्र पारेधर्मेन्द्र पारे21 Sept 1967

5 min read · 12.4K reads

लौटकर आना चाहता हूं
बार बार इसी धरती पर
इन्हीं इन्हीं लोगों के बीच
इन्हीं गांवों इन्हीं मैदानों
इन्हीं दुख सुख मित्रता शत्रुता
रिष्तों नातों के बीच

अबके जाऊॅंगा तो जाऊंगा
जाता रहा हूँ सदियों से यूं ही
आना चाहता हूँ मैं तो यहीं यहीं
घूमा हूँ दिग दिगन्तर
अंत अनन्तर
पर मेरे भीतर
भीतर
भीतर
बस
यही यही भीतर ।

यहीं कहीं तो छुपा है मेरा प्यार
यहीं तो रहे सब मेरे यार
अतृप्त असंतुष्ट यहीं कहीं छूटी है मेरी
जवानी
यही रहा है मेरा लीलांगन
यहीं होती रही है शेष मेरी
जिंदगी ।

हर बार यहीं लौटना चाहता हूँ
पूरी ताकत से
जैसे दौड़ता था मैं बचपन में माँ के
पास ।

जैसे तमाम जंगल के सफाये के बाद

किसी साल सालों बाद
बारिष में
अंकुरित हो जाता है
किसी बागुड़
किसी लांगे
किसी गोये
किसी गढ़वाट
किसी मेड़ पर
कोई पुराना पेड़

मैं लौटता रहूंगा

हर बार नये साल की तरह ।

रचनाकाल : 20/9/2009
धर्मेन्द्र पारे
About the poet

धर्मेन्द्र पारे

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी