बच्चे - धर्मेन्द्र पारे

धर्मेन्द्र पारेधर्मेन्द्र पारे21 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

स्कूल बन्द होने पर
बहुत ख़ुश होते हैं बच्चे

इतवार ख़ुशी का दिन
होता है उनका

कैरियाँ पक जाने पर
शिक्षकों के नाम ले-ले लेकर
पत्थर फ़ेंकते हैं वे
और बहुत आह्लादित होते हैं
बच्चे

बच्चों की दुनिया में
कई-कई बुरे नाम होते हैं
शिक्षकों और पाठों के

दो महिने के छुट्टियों में
अखिल ब्रह्माण्ड के
शहंशाह होते हैं वे
बंद स्कूल देख-देख
बहुत नाचते हैं बच्चे
धर्मेन्द्र पारे
About the poet

धर्मेन्द्र पारे

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like