अंतर्विरोध (1) - धर्मेन्द्र चतुर्वेदी

धर्मेन्द्र चतुर्वेदीधर्मेन्द्र चतुर्वेदी24 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads


श्वेत के साथ हुआ
कृष्ण का प्रादुर्भाव ;
जीवन के साथ मौत का ,
स्वागत के साथ विदा का ;

असत्य का होना भी
उतना ही सत्य है,
जितना कि सत्य का होना ;

इस तरह
कुछ भी नहीं रह जाता
दुनिया का सत्य ;
शाश्वत हैं तो केवल
अंतर्विरोध ,
जिनके बूते
बनती है दुनिया
बदलती है ,
और फिर से चलती है |
धर्मेन्द्र चतुर्वेदी
About the poet

धर्मेन्द्र चतुर्वेदी

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like