सर्वहारा - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

क्या होता है
कभी भी, कहीं भी, कोई भी पौधा
वर्ग चेतस !
कीचड़ कान्दो में पाँव रोपे
धरती बिछाए
ओढ़े आसमान
मिट्टी में मिलाकर बीज
ठेठ जड़ों से खींचता है प्राण
और उछाल देता है
हवा में
फूलों की ख़ुशबू... !
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories