दावा - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

पथरिया पहाड़ी की ऊँचाई पर
आज हम
उन्नत मन, उन्नत सिर
नीचे गहरी खाई को
हिकारत से देखते हैं ।

धरती ने
गहरी खाई तक धँस कर
हमें यह ऊँचाई दी है...।

ताल ठोंक कर
खाई पर दावा है,
हम उससे ऊँचे हैं... ।
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like