कुछ क्षणिकाएँ - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

4 min read · 12.3K reads

दायित्व

पंखों में
बांधकर पहाड़
उड़ने को कह दिया गया।

ध्वजारोहण

शौर्य
शांति
और समृध्दि को
काले पहिए से बांधकर
बाँस पर
लटका दिया गया है मेरे देश में!

सूर्यास्त

दीक्षान्त समारोह में
काला चोगा पहनकर
सूरज
नौकरी की खोज में चला

बदलाव

जब कभी कोई विस्तार
मेरी मुट्ठियों में बंद हुआ
एक तेज़ धार वाले ब्लेड ने
अँगुलियाँ लहू-लुहान कर दीं
मेरा छोटा
ऐसे कई ब्लेड
खेल-खेल में चबाकर निगल जाता था
और अब
मैं इन ब्लेडों को
अपनी नसों में घूमते महसूस करता हूँ
शायद
अब वे मेरे
श्वेत और लाल
रक्त-कणों में बदल गए हैं

चेहरे

भीड़ को
अपना चेहरा सौंपकर
मैंने पाया-
वह गूंगा हो गया है
और मुस्कुराती हुई भीड़
अपने हाथों से
‘मुर्दाबाद’ कहने में जुटी है
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads