दीपक जलाने आ गए हैं - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

इस तरह छाया क्षितिज पर था अन्धेरा
शाम का ही रूप धर बैठा सवेरा
इसलिए अब हम हृदय-दीपक जलाने आ गए हैं
आज हम उजियार का उत्सव मनाने आ गए हैं ।

एक दीपक बन स्वयं हम
स्नेह जीवन में भरेंगे और
जिनके मन अन्धेरों से घिरे हैं
आज अन्तर-ज्योति से उनके भरेंगे

पर किरण का बिम्ब दीखे हर दिशा में
हम उसे दर्पण दिखाने आ गए हैं ।

रह न जाए अब कहीं भी रात काली
इसलिए यह ज्योति अन्तस् में जला ली
चिह्न भी मिलने न पाए अब तिमिर का
इस तरह से हम मनाएँगे दिवाली

न्याय-समता-प्रेम के दीपक जलेंगे
हम विषमता को मिटाने आ गए हैं ।
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like