निज़ामुद्दीन-6 - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

5 min read · 12.4K reads

अब इसका क्या किया जाए कि शायरों की क़ब्रों पर बकरियाँ काफ़ी घूमा करती हैं फिर वो नज़ीर की क़ब्र हो या एक वक़्त में ग़ालिब की ही। असद जैदी ने अपने शरारती अंदाज में जब यह ठहाके लगाते हुए कहा तो मैंने उनसे ये नहीं कहा कि इस बात को हिन्दी कविता के तौर पर कह देने में तो कोई हर्ज़ नहीं। यों भी मैं यह थोड़े ही कह रहा था कि हिन्दी कविता में बाज़ाबिता नज़ीर अकबराबादी को शामिल किया जाय गोकि इस माँग-पत्र की कोई न कोई कार्बन-कॉपी मेरे पास होती ज़रूर है और वह मेरे मरने के बाद मेरी किसी जेब में मिलेगी फिर आप मुझे गाड़ें, जलाएँ या फिर चीलों के हवाले कर दें। मतलब कि आप गाड़ेंगे तो वहाँ बकरियाँ आया करेंगीं, जलाएँगे तो मुझे गंगा के नाले के हवाले होना पड़ेगा। लेकिन आप तक यह बात किस अफ़वाह की तरह पहुँची कि चील माने हिन्दी के कई आलोचक जो सबसे ज़्यादा सत्ता के शव पर मँडराते हैं। लब्बो-लुआब ये कि मैं चीलों से तो बच जाऊँगा।

मैं कम-हैसियत ।

देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like