निज़ामुद्दीन-5 - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

इंतज़ार में बैठे-बैठे बहुत तेज़ जमुहाई आई
मन में क्यों कोहराम मचा है दिन का कचरा रात गँवाई
कहाँ बहुरिया ग़ुम है बालम बल्लम दिखता नोंक दिखाई
ज़िन्दा रह कर क्या कर पाए मरने पर क्यों तोप चलाई
कौन इलाका बदले अपना कव्वाली में कजरी गाई
पूँजी इतना गूँजी है कि जो भी थी आवाज़ गँवाई
आओ खुसरो इस झोपड़ में जो चूता है सेज सजाई
ग़ालिब यहीं कहीं होते हैं लोग नहीं तो बकरी आई
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like