निज़ामुद्दीन-3 - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

रहीम के मक़बरे में टहलते हुए ये लगता है कि रहीम अब मिले कि तब। वो नहीं मिलते हैं और एक कवि के दूसरे कवि से मिलने का हादसा फ़िलहाल तो टल जाता है। मक़बरे में घूमते हुए कबूतरों के फड़फड़ाने की आवाज़ें गूँज रही हैं और इस तरह की आवाज़ें कि भइये पानी रखना! मक़बरे में मैं घूम रहा हूं। वहाँ कोई आने वाला है कि मैं किसी के चले जाने की गूँज में टहल रहा हूँ। कि जैसे हिन्दी के बियाबान में अपनी ही क़ब्र के चारों तरफ़। एक फ़ोन आ रहा है - हो सकता है इस बात का कि जो क़यामत हिन्दी कविता को तबाह कर देगी वह आ रही है और सराय काले खाँ तक वह पहुँच भी गई है।

देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like