अमरता - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

बहुत हुआ तो मैं बीस साल बाद मर जाऊँगा
मेरी कविताएँ कितने साल बाद मरेंगी कहा नहीं जा सकता हो सकता है वे
मेरे मरने के पहले ही मर जाएँ और तानाशाहों के नाम इसलिए अमर रहें कि
उन्होंने नियन्त्रण के कितने ही तरीके ईज़ाद किए

मैंने भी कुछ उपाय खोजे मसलन यह कि
आदमी तक पहुँचने का टिकट किस खड़की से लिया जाए

एक भुला दिया गया कवि बहुत याद किए जाते शासक से बेहतर होता है
और अमरता की अनन्तता एक जीवन से बड़ी नहीं होती
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like