अपने में लाजवाब है कहते जिसे ग़ज़ल - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

देवेन्द्र शर्मा `इन्द्रदेवेन्द्र शर्मा `इन्द्र1 Sept 1934

3 min read · 12.4K reads


अपने में लाजवाब है कहते जिसे ग़ज़ल
सहरा में इक सराब है कहते जिसे ग़ज़ल

अब मकतबों या मयक़दों में फ़र्क़ क्या करें
लफ़्ज़ों में इक शराब है कहते जिसे ग़ज़ल

जो भी इसे है देखता शैदाई वो हुआ
कमसिन का इक शबाब है कहते जिसे ग़ज़ल

वो पूछते हैं हमसे करें हम भी क्या बयाँ
गूंगे का एक ख्वाब है कहते जिसे ग़ज़ल

दिखतीं लहू-लुहान क्यूँ तितली की उँगलियां
काँटों में इक गुलाब है कहते जिसे ग़ज़ल

पढना इसे तो थाम के दिल को पढ़ो जनाब
अश्कों की इक किताब है कहते जिसे ग़ज़ल
देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र
About the poet

देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

View profile & all 11 Poems / Stories