लौट कर शायद कभी अब मैं न आ पाऊँ इधर - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

देवेन्द्र शर्मा `इन्द्रदेवेन्द्र शर्मा `इन्द्र1 Sept 1934

5 min read · 12.4K reads

लौट कर शायद कभी अब मैं न आ पाऊँ इधर,
इसलिए इस गाँव के बाहर कहीं जाता नहीं ।

खुली अँजुरी में लिए
आलोक की वैश्वानरी
प्रस्तरित होकर थमी
मेरी सतत यायावरी

इस अनन्तिम रात का अन्तिम नखत हूँ, देख लो
उग रहे प्रत्यूष के स्तुति-मन्त्र मैं गाता नहीं ।
 
ध्वान्त धूसर गोपथों की
पद-विमर्दित पाँखुरी
अश्रु कण से सींचता
जलती हुई अलकापुरी

शैल-शिखरों पर विलम्बित साँझ का श्यामल जलद
दूब कण जैसा बिछा हूँ मेघ-सा छाता नहीं ।

कल्प वट की शाख पर
लटका भुजग निर्मोक हूँ
मैं विजन की भग्न वेदी का
अपूजित श्लोक हूँ

हाथ में लेकर कमण्डलु ओढ़ चीवर मैं खड़ा
अब तुम्हारे द्वार पर का भिक्खु हूँ, दाता नहीं ।
 
आ बसा हूँ मैं जहाँ
मेरा न वह वास्तव्य है
स्वप्न में जो कह रहा
उसका न कुछ मन्तव्य है

देश औ परिवेश कृत्रिम भ्रान्ति है, आभास है
हूँ सभी अज्ञेय कोई सत्य का ज्ञाता नहीं ।

रचनाकाल : 22-09-2018
देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र
About the poet

देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

View profile & all 11 Poems / Stories

More from देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

  1. आँखों में रेत प्यास - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    फूलों के बिस्तर परनींद क्यों नहीं आती,

    12.4K reads
  2. काफिला आवाज का - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    राह में आँखें बिछायेकिसलिए बैठा

    12.4K reads
  3. छ्न्द प्रसंग नहीं हैं - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    हम जीवन के महाकाव्य हैंकेवल छ्न्द प्रसंग नहीं हैं।

    12.4K reads
  4. जब भी सूरज को हथेली पे लिया है मैंने - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    जब भी सूरज को हथेली पर लिया है मैंनेसारी दुनिया को अँधेरा ही दिया है मैंने

    12.4K reads
  5. ख़ुदा की बन्दगी मैंने न सुब्‍ह की न शाम की - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    ख़ुदा की बन्दगी मैंने न सुब्‍ह की न शाम कीतुम्हें तलाशते हुए ये ज़िन्दगी तमाम की

    12.4K reads