छ्न्द प्रसंग नहीं हैं - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

देवेन्द्र शर्मा `इन्द्रदेवेन्द्र शर्मा `इन्द्र1 Sept 1934

5 min read · 12.4K reads

हम जीवन के महाकाव्य हैं
केवल छ्न्द प्रसंग नहीं हैं।
         कंकड़-पत्थर की धरती है
         अपने तो पाँवों के नीचे
         हम कब कहते बन्धु! बिछाओ
         स्वागत में मखमली गलीचे
रेती पर जो चित्र बनाती
ऐसी रंग-तरंग नहीं है।
         तुमको रास नहीं आ पायी
         क्यों अजातशत्रुता हमारी
         छिप-छिपकर जो करते रहते
         शीतयुद्ध की तुम तैयारी
हम भाड़े के सैनिक लेकर
लड़ते कोई जंग नहीं हैं।
         कहते-कहते हमें मसीहा
         तुम लटका देते सलीब पर
         हंसें तुम्हारी कूटनीति पर
         कुढ़ें या कि अपने नसीब पर
भीतर-भीतर से जो पोले
हम वे ढोल-मृदंग नहीं है।
         तुम सामुहिक बहिष्कार की
         मित्र! भले योजना बनाओ
         जहाँ-जहाँ पर लिखा हुआ है
         नाम हमारा, उसे मिटाओ
जिसकी डोर हाथ तुम्हारे
हम वह कटी पतंग नहीं है।
देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र
About the poet

देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

View profile & all 11 Poems / Stories

More from देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

  1. आँखों में रेत प्यास - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    फूलों के बिस्तर परनींद क्यों नहीं आती,

    12.4K reads
  2. काफिला आवाज का - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    राह में आँखें बिछायेकिसलिए बैठा

    12.4K reads
  3. लौट कर शायद कभी अब मैं न आ पाऊँ इधर - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    लौट कर शायद कभी अब मैं न आ पाऊँ इधर,इसलिए इस गाँव के बाहर कहीं जाता नहीं ।

    12.4K reads
  4. जब भी सूरज को हथेली पे लिया है मैंने - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    जब भी सूरज को हथेली पर लिया है मैंनेसारी दुनिया को अँधेरा ही दिया है मैंने

    12.4K reads
  5. ख़ुदा की बन्दगी मैंने न सुब्‍ह की न शाम की - देवेन्द्र शर्मा `इन्द्र

    ख़ुदा की बन्दगी मैंने न सुब्‍ह की न शाम कीतुम्हें तलाशते हुए ये ज़िन्दगी तमाम की

    12.4K reads