ऐ लड़की-4 - देवेन्द्र कुमार देवेश

देवेन्द्र कुमार देवेशदेवेन्द्र कुमार देवेश7 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

ऐ लड़की,
क्यों किया था फैसला तुमने
मेरे साथ अपने गठबंधन का।
जानकर मेरे बारे में
मुझसे मिलकर और बातें कर थोड़ी–सी
क्या सचमुच परख लिया था तुमने मुझे
पूरा का पूरा।
क्या सोचकर
रचाई थी तुमने अपने हाथों में मेंहदी
लगवाया था अपने बदन पर
हल्दी का उबटन
डाली थी गले में वरमाला
सात फेरों के साथ लिया था मुझसे वादा
सात वचनों का।
चौक–चौबारे
और पूजकर कुलदेव–देवियाँ
रखकर व्रत–उपवास और
मन्नतें माँगकर तीर्थों की कष्टपूर्ण यात्राओं में
गुहार लगाते हुए जिस वर की
सैकड़ों बार की थी तुमने कामना
मैं क्या वही हूँ?
देवेन्द्र कुमार देवेश
About the poet

देवेन्द्र कुमार देवेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like