ऐ लड़की-2 - देवेन्द्र कुमार देवेश

देवेन्द्र कुमार देवेशदेवेन्द्र कुमार देवेश7 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

ऐ लड़की!
सोचता हूँ मैं जब भी तुम्हारे और अपने बारे में
तो सोचता हूँ उस रिश्ते की बाबत
जो हम दोनों के परिचय से बना है हमारे बीच
और उस रिश्ते के बारे में भी
जैसा यह दुनिया हमारे बीच सोचती है।
सोचता हूँ / एक तुम्हारी अपनी दुनिया
हम दोनों के मिलने से बनी एक और दुनिया
और दुनिया द्वारा गढ़ी हुई
हम दोनों की एक अलग दुनिया
हरेक दुनिया बिल्कुल अलग है दूसरे से
पर हरेक में उपस्थिति है हमारी।
सोचता हूँ / करें हम साथ-साथ अथवा अलग-अलग,
आख़िर तय तो हमें ही करना है
कि हमें किस दुनिया में रहना है।
देवेन्द्र कुमार देवेश
About the poet

देवेन्द्र कुमार देवेश

View profile & all 10 Poems / Stories