ऊब - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

धूप-बन्द चेहरे
बोल दो हवा से
कुछ और देर ठहरे ।

चाहे - अनचाहे
छूटे चौराहे
पीले आसार
प्यार के पठार हुए
आँखों के
बहरे ।

ऊब ने रची हैं
कुछ अच्छी कविताएँ
गाँठ में समय हो
आ बैठो !

सुनाएँ
तारे अन्धेरे के बच्चे
चितकबरे ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like