फूली है मटर - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

फूली है मटर लाल-लाल
पियराई सरसों के बीच से
उठे कुछ
           नए सवाल।

गाँव है, सो खेती का
करनी, बसुली, पिलास
रामा का, खन्ती का
पूछती सुबह
बूढ़ी शाम से —
काकी कुछ है, आटा-दाल।

कहने को अलसी है
जो है इसी से है
मत काटो तुलसी है
          घर, आँगन घोड़े की पीठ पर
          तुम चलते कछुवे की चाल।

दिन तो आकाश चढ़ा
रात ही निरक्षर है
जाने क्या लिखा-पढ़ा
    मौसम से आए
    सब चले गए
    एक हमीं थे, जो —
          बने ढाल।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like