फिर जला लोहबान यारो - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

फिर जला लोहबान, यारो !
महक उठा घर-बगीचा, गाँव, नगर
सिवान, यारो !

रह गई छाया अधूरी
एक चम्‍मच, एक छूरी
एक मुट्ठी प्‍यार बचपन
खेल का मैदान, यारो !

रक्‍त की प्‍यासी शिराएँ
बन्द कमरे की हवाएँ
रात जाड़े की बुढ़ापा,
सोच के हैरान, यारो !

पहाड़ों की चोटियाँ हैं
दो-पहर की रोटियाँ हैं
भरी, घाटी-सी जवानी
मुश्किलों की खान, यारो !
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like