मन न हुए मन से - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

मन न हुए मन से
हर क्षण कटते रहे किसी छन से ।

तुमसे-उनसे
मेरी निस्बत
क्या-क्या बात हुई ।
अगर नहीं, तो
फिर यह ऐसा क्यों ?
दिन की गरमी
रातों की ठण्डक
चायों की तासीर
समाप्त हुई
एक रोज़ पूछा निज दर्पन से ।

मन न हुए मन से
हर क्षण कटते रहे किसी छन से ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like