लो आए मक्का में दाने - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

लो आए मक्का में दाने
जाग रहे रखवाले-
गाँव, घर,
सिवाने ।

ठहरा है तालों में पानी
ऐसी चुप्पी के क्या मानी
बोल रही बिटिया
बाबू गए
कमाने ।

किसकी छाया, कैसा छूना
हर कोई बन गया नमूना
खेतों, मेड़ों, जड़ें,
बहाने ।

खोल दिए नदियों ने जूड़े
दाँतों को खा गए मसूड़े
क़िस्से
कुछ नए
कुछ पुराने ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like