जिसको प्यार संजोना आए - देवेन्द्र आर्य

देवेन्द्र आर्यदेवेन्द्र आर्य18 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

जिसको प्यार संजोना आए ।
उसको जादू-टोना आए ।

पत्थर मिटटी हो सकता है,
तुमको अगर भिंगोना आए ।

बच्चा है, वह अपना बचपन,
डर लगता है खो ना आए ।

वो ही रिश्ता निभा सकेगा,
जिसको पीठ प धोना आए ।

आँसू का धन्धा ऐसा है,
बालू बेचो सोना आए ।

ऐसे क्यों मिलती हैं ख़ुशियाँ,
प्यार में जैसे रोना आए ।
देवेन्द्र आर्य
About the poet

देवेन्द्र आर्य

View profile & all 37 Poems / Stories