मैं अपना चश्मा बदलना चाहती हूँ - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

मेरे पास भरोसे की आँख थी
मैंने पाया कि चीज़ें वैसी नहीं थीं
जैसी वे मुझे नज़र आती थीं
शायद मुझे वैसी दिखाई देती थीं वे
जैसा मैं देखना चाहती थी उन्हें

फिर एक दिन
कुछ ऐसी किरकिरी
हुई महसूस
कितने ही लेंस आजमाने के बाद
मिला मुझे यह चश्मा
लेकिन नही करता यह मेरी सहायता
चीज़ों को साफ़ देखने में
वे इतनी विरूपित हैं
की छिन गया है
मन चाहा देखने का भी सुख

मैं अपना चश्मा बदलना चाहती हूँ
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories