खुद मुख्तार औरत - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

अपने श्रम के पसीने से
रचती हूं स्वाभिमान का हर एक क्षण

रोज गढती हूं एक ख्वाब
सहेजती हूं उसे
श्रम से क्लांत हथेलियों के बीच
आपके दिए अपमान के नश्तर
अपने सीने में झेलती हूं
सह जाती हूं तिल तिल
हंसती हूं खिल खिल

क्षमा करें श्रीमान
मेरा माथा गर्व से उन्नत है
मुझ से न आवाज़ नीची रखी जाती है
न निगाहें झुकाना आता है मुझे
मैंने सिर्फ सर उठा कर जीना सीखा है


जो न देखी जाती हो आपसे यह ख़ुद मुख्तार औरत
तो निगाहें फेर लिया कीजिए
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories