उम्मीद - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

4 min read · 12.4K reads

बचपन में दादी के
झुर्रीदार चेहरे को
अपनी कोमल हथेलियों से छूकर
मैंने हमेशा यही महसूस किया-
कि ज़िंदगी जब
कांटों के बीच खड़ी होती है
उस वक़्त उसकी उम्र
बहुत बड़ी होती है

बचपन में मुझे भी जीवन
बहुत भला लगता था
आँखों में हमेशा
इंद्रधनुष खिला रहता था

मगर अब मेरी हथेलियाँ
उतनी मुलायम नहीं रहीं
ज़िंदगी के नाम पर आँखों में
एक अजीब सी दहशत समाई है
लगता है, दादी के चहरे की झुर्रियाँ
मेरी हथेलियों पर उतर आई हैं

एक दिन जब तपती हुई धूप में
गुलमोहर खिलखिलाया
तो मेरे मन में विश्वास का
एक अंकुर लहलहाया-
कि ज़िंदगी अब भी
उतनी बड़ी हो सकती है
और दुखों की तपती हुई धूप में
गुलमोहर की तरह हेँसते हुए
खड़ी हो सकती है
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी