मौसम ने क़हर ढाया दहशत है किसानों में - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

सूखा पीड़ित किसानों पर एक ग़ज़ल

मौसम ने क़हर ढाया दहशत है किसानों में।
दम तोड़ती हैं फ़सलें खेतों-खलिहानों में।

धरती की गुज़ारिश पर बरसे ही नहीं बादल
तब्दील हुई मिट्टी खेतों की चटानों में।

थक हार के कल कोई रस्सी पे जो झूला है
इक ख़ौफ़ हुआ तारी मज़दूर - किसानों में।

क्यूँ कैसे मरा कोई क्या फ़िक्र हुकूमत को
पत्थर की तरह नेता बैठे हैं मकानों में।

अब गाँव की आँखों में बदरंग फ़िज़ाएँ हैं
खिलती है धनक लेकिन शहरों की दुकानों में।

क्यूँ रूठ गई कजरी दिल जिसमें धड़कता था
क्यूँ रँग नहीं कोई अब बिरहा की तानों में।
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुर