कश्तियाँ मझधार में हैं नाख़ुदा कोई नहीं - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

4 min read · 12.4K reads

कश्तियाँ मझधार में हैं नाख़ुदा कोई नहीं
अपनी हिम्मत के अलावा आसरा कोई नहीं

ज़न्दगी से मिलके हमको जाने क्यूँ ऐसा लगा
साथ सब हैं पर किसी को चाहता कोई नहीं

जी रहे हैं किस तरह हम लोग अपनी ज़िन्दगी
जैसे दुनिया में किसी से वास्ता कोई नहीं

मिलके मुझसे ख़ुश बहुत होते हैं मेरे दोस्त सब
मेरे टूटे दिल के अन्दर झाँकता कोई नहीं

रफ़्ता-रफ़्ता उम्र सारी कट गई अपनी यहाँ
हमको अपने ही शहर में जानता कोई नहीं

जिसको हरदिन ख़ुद से बाहर ढूँढ़ते फिरते हैं लोग
वो ख़ुशी है ख़ुद के अन्दर ढूँढ़ता कोई नहीं

हम मुहब्बत के सफ़र में आ गए उस मोड़ पर
अब जहाँ से लौटने का रास्ता कोई नहीं

हमने पूछा ख़ुद के जैसा क्या कभी देखा कोई
मुस्कराकर उसने हमसे कह दिया -- कोई नहीं
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like