जब तक रतजगा नहीं चलता - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

जब तक रतजगा नहीं चलता
इश्क क्या है पता नहीं चलता।

ख्वाब की रहगुज़र पे आ जाओ
प्यार में फासला नहीं चलता।

उस तरफ चल के तुम कभी देखो
जिस तरफ रास्ता नहीं चलता।

कोई दुनिया है क्या कहाँ ऐसी
जिसमें शिकवा गिला नहीं चलता

दिल अदालत है इस अदालत में
वक्त का फैसला नहीं चलता।

लोग चेहरे बदलते रहते हैं
कौन क्या है पता नहीं चलता।

दुनिया होती नहीं हसीन अगर
प्यार का सिलसिला नहीं चलता।
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like