अँगनाई, दहलीज़, दुआरी - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

6 min read · 12.4K reads

गाँव की माताओं को समर्पित है यह ग़ज़ल

अंगनाई, दहलीज़, दुआरी
तुम हो घर की दुनिया सारी

छोड़ गए क्यूँ तुम्हें अकेला
जिन बच्चों की तुम महतारी

काट दिया है ये जाड़ा भी
तन पर है बस एक ही सारी

ख़ुद से पूछो क्यूँ कहती है
ये दुनिया तुमको बेचारी

सात समन्दर आँख में फिर भी
सूखी है मन की फुलवारी

किसे पड़ी है जो ये देखे
कैसे तुमने उम्र गुजारी

सुख बैरी है जनम-जनम का
दुख से गहरी रिश्तेदारी

होठों पर मुस्कान है,दिल को
काट गई है ग़म की आरी

तनहा बैठी सोच रही हो
सुख-दुख आते बारी-बारी

सात जनम की क़ैद से निकलो
एक जनम है तुम पर भारी

सदियां गुज़रीं मगर अभी तक
सीख न पाई दुनियादारी

रोते रोते हंस पड़ती हो
तब लगती हो कितनी प्यारी

तुम चाहोगी तभी किसी दिन
बदलेगी तक़दीर तुम्हारी

शहर के एक समारोह में गाँव की एक परिचित महिला से मुलाक़ात हुई। मैंने हालचाल पूछा। वे बोलीं -- माँ-बाप गुज़र गए तो मायके से रिश्ता ख़त्म। बेटे परदेस में बस गए। अब गाँव में अकेले किसी तरह दिन काट रही हूँ। इस ग़ज़ल में मैंने उन्हीं का हालचाल दर्ज करने की कोशिश की है।
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय