वाइज़ तू अगर उन के कूचे से गुज़र जाए - दानिश

दानिश अलीगढ़ीदानिश अलीगढ़ी

3 min read · 12.4K reads

वाइज़ तू अगर उन के कूचे से गुज़र जाए
फ़िर्दौस का मंज़र भी नज़रों से उतर जाए

रूदाद-ए-शब-ए-ग़म यूँ डरता हूँ सुनाने से
महफ़िल में कहीं उन की सूरत न उतर जाए

इक वादा-ए-फ़र्दा की उम्मीद पे ज़िंदा हूँ
ऐ काश किसी सूरत ये रात गुज़र जाए

काबे ही के रस्ते में मै-ख़ाना भी पड़ता है
उलझन में ये रह-रौ है जाए तो किधर जाए

तुम उन से मिलो दानिश ये ध्यान रहे लेकिन
ख़ुद्दारी-ए-फ़ितरत का एहसास न मर जाए
दानिश अलीगढ़ी
About the poet

दानिश अलीगढ़ी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like