ज़िंदगी कर गई तूफ़ाँ के हवाले मुझ को - दानिश

दानिश अलीगढ़ीदानिश अलीगढ़ी

3 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी कर गई तूफ़ाँ के हवाले मुझ को
ऐ अजल कशमकश-ए-ग़म से छुड़ा ले मुझ को

कुछ तो ले काम तग़ाफ़ुल से वफ़ा के पैकर
ये तेरा प्यार कहीं मार न डाले मुझ को

वाह री क़िस्मत के कहाँ मंज़िल-ए-मक़सूद मिली
जब मज़ा देने लगे पाँव के छाले मुझ को

आख़िरी वक़्त तलक साथ अँधेरों ने दिया
रास आते नहीं दुनिया के उजाले मुझ को

कोई भी मोहसिन ओ रह-बर ही नहीं है मेरा
यूँ तो दानिश हैं बहुत चाहने वाले मुझ को
दानिश अलीगढ़ी
About the poet

दानिश अलीगढ़ी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी