कोई ला के मुझे दे - दामोदर अग्रवाल

दामोदर अग्रवालदामोदर अग्रवाल4 Sept 1932

3 min read · 12.4K reads

कुछ रंग भरे फूल
कुछ खट्टे-मीठे फल,
थोड़ी बाँसुरी की धुन
थोड़ा जमुना का जल

कोई ला के मुझे दे!
एक सोना जड़ा दिन
एक रूपों भरी रात,
एक फूलों भरा गीत
एक गीतों भरी बात-
कोई ला के मुझे दे!

एक छाता छाँव का
एक धूप की घड़ी,
एक बादलों का कोट
एक दूब की छड़ी-
कोई ला के मुझे दे!

एक छुट्टी वाला दिन
एक अच्छी-सी किताब,
एक मीठा-सा सवाल
एक नन्हा-सा जवाब-
कोई ला के मुझे दे!
दामोदर अग्रवाल
About the poet

दामोदर अग्रवाल

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like