सिग्नल - दामिनी

दामिनीदामिनी24 Sept 1981

2 min read · 12.4K reads

 लाल बत्ती पर होता है,
उसकी मुस्कुराहट का सिग्नल हरा
दौड़ती है वो
मुट्ठी में दबाए धागे
रंग-बिरंगे गुब्बारों के।
नहीं,
यह किसी बचपन की परीकथा नहीं,
बेचती है वो गुब्बारे वहां,
शहर की रफ्तार का होता है
सिलसिला थमा जहां।
दामिनी
About the poet

दामिनी

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like