सोचती हूँ

चित्रा सिंहचित्रा सिंह

1 min read · 12.4K reads

सोचती हूँ अक्सर की

आसमान की सफ़ेद चादर से

एक टुकड़े जितना कोना फाड़कर

काले बादलों की स्याही से

तुम्हें एक ख़त लिखूँ

लपेटूँ उसे धूप के रेशमी लिफ़ाफ़े में...

हवा की नर्म-गुलाबी उँगलियों से कहूँ

की थामें रहे उस पर लिखा तुम्हारा नाम

लेकिन फिर सोचती हूँ की किससे पूछूँ?

पता तुम्हारा? सूरज से? चाँद से?

या की सितारों से?

चित्रा सिंह
About the poet

चित्रा सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like