मैं ख़यालों के लिहाफ़

चित्रा सिंहचित्रा सिंह

1 min read · 12.4K reads

मैं ख़यालों के लिहाफ़ में लिपटी

किसी दीवार से सटकर बैठी हूँ,

पेड़ की एक लचीली शाखा ने

किवाड़ को भीतर की ओर धकेला

और हवा के साथ-साथ एक साए के

आने की आहट भी हुई...

जिसने आकर सबसे

पहले चूमा मेरी माँग को

मेरी नज़रों ने लजाकर

ऊँचा किया अपना सर

वो तुम्हारे काम से

घर वापस लौटने का वक़्त था

चित्रा सिंह
About the poet

चित्रा सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like