मैं हर रात

चित्रा सिंहचित्रा सिंह

1 min read · 12.4K reads

मैं हर रात खिड़की पर बैठकर

तुम्हारे वापस आ जाने की

कल्पना को निहारा करती हूँ।

खिड़की के बाहर का जो दृश्य है,

दरअस्ल, वह रात के कोमल स्वर में

दो प्रेमियों द्वारा गाया हुआ

एक युगल गीत है

भीतर मैं हूँ बाहर हैं तुम्हारी छाया

मैं कितने दिनों से आँक रही हूँ, पर

तुम्हारी छाया रात भर भी कम न हुई,

लोग कहते हैं कि कहाँ?

हमें तो कभी ना दीखी

लेकिन जानती हूँ मैं कि दिन उगते ही

पेड़ों की ओंट में छिप जाते हो तुम।

चिड़िया भी जानती है कि उनके सकोरों में

पानी किसने रखा?

घर की हर एक चीज़ पर

मौन का चस्पा है

सिवाए हमारे साथ की उन तस्वीरों के

जो करती है अब भी

आपस में बातें।

चित्रा सिंह
About the poet

चित्रा सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like