एक कोरी

चित्रा सिंहचित्रा सिंह

1 min read · 12.4K reads

एक कोरी-सी सुबह पर ढेर सारी बूँदों ने

लिखा है अपने-अपने घर का पता...

कुछ जो रहती हैं सपनों की अलकों पर

और कुछ रहती हैं नींदों की पलकों पर

कुछ-कुछ बूँदें काग़ज़ की नाव पर रहती है

और कुछ छत की मुँडेरों के ठाँव पर रहती हैं

कुछ का घर सूनी हथेलियों की बंद मुट्ठी के

भीतर की सीली नमी होता है

और कुछ का चमकते चेहरे पर चाँद हो जैसे

वो एक बूँद जिसे पी गई हूँ

मैं अपने भीतर-भीतर

क्या पता? 'मोती हो' जिसका पता...!

चित्रा सिंह
About the poet

चित्रा सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like