दरख़्त से मज़बूत काँधों पर
हर आती-जाती साँस के साथ
पड़ती सलवटें
चेहरे की हँसी के
फीके पीले पड़ते रंग
आसमान-सी सफ़ेद आँखों का
सूखता हुआ पानी
क़दमों के नीचे की
सिकुड़ती; छोटी होती ज़मीन
ऊँगलियों के बीच से
फिसलता हरेक दिन-रात
कितना मुश्किल हैं
पिता को बूढ़े होते देखना।








