तेरे खिलाफ - चिन्तामणि जोशी

चिन्तामणि जोशीचिन्तामणि जोशी3 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

फुटपाथ पर
झोपड़पट्टी में
पेट में घुटने सिकोड़े
चीथड़े से टाट ओढ़े
ठंड से ठिठुरती
जनता को
नजर अन्दाज कर
गर्म-गर्म कमरों में
नर्म-नर्म गद्दों पर
सोने वाले अय्यास
व्यवस्था के नुमाइन्दे
आज उद्वेलित
जी चाहता है
कि तेरे खिलाफ
बिच्छुओं के डंक सी
कविता लिखूँ
और जिसे तू
कुचल देना चाहेगा
पैरों तले
तुझे वह
गंदे नाले का
कीड़ा दिखूँ।
चिन्तामणि जोशी
About the poet

चिन्तामणि जोशी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like