आपदा 2013: हिमालयन सुनामी - चिन्तामणि जोशी

चिन्तामणि जोशीचिन्तामणि जोशी3 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

कबीर
तुमने कहा-
‘सुत अपराध करे दिन केते
जननी के चित रहे न तेते...’
और तुम चले गये
धरती-पुत्र के लिए
कुछ पुष्प छोड़कर

कबीर
तब से अब तक
उच्छृंखल होता गया
दिन-ब-दिन
धरती-पुत्र का व्यवहार
वह नोंचता रहा
धरती के केश
लतियाता रहा
धकियाता रहा
धरती को
छेदता रहा
भेदता रहा
उसकी देह

कबीर
सदियों की पीड़ा
और आक्रोश को समेटे
धरती के
धैर्य का तटबंध
आँखिर आज टूट ही गया
और बह निकली
हिमालयन सुनामी
खंड-खंड हो गया
केदारखंड।
चिन्तामणि जोशी
About the poet

चिन्तामणि जोशी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like