माँ - छगनलाल सोनी

छगनलाल सोनीछगनलाल सोनी

2 min read · 12.4K reads

माँ
तुम्हें पढ़कर
तुम्हारी उँगली की धर कलम
गढ़ना चाहता हूँ
तुम सी ही कोई कृति

तुम्हारे हृदय के विराट विस्तार में
पसरकर सोचता हूँ मैं
और खो जाता हूँ कल्पना लोक में
फिर भी सम्भव नहीं तुम्हें रचना
शब्दों का आकाश
छोटा पड़ जाता है हर बार
तुम्हारी माप से

माँ
तुम धरती हो।
छगनलाल सोनी
About the poet

छगनलाल सोनी

जन्म स्थान: दुर्ग, छत्तीसगढ़

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like