ज़िन्दगी - चेतन दुबे अनिल

चेतन दुबे अनिलचेतन दुबे अनिल1 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

अमावस्या के
घने अँधेरे में
ताल के किनारे पर खड़ा
बबूल का वो पेड़
जिस पर लटक रहा है
वया का एक घोंसला
और घोंसले के द्वार पर
पुरा है मकड़ी का जाला
जाले में फँसी मकड़ी
बाहर निकलने को
छटपटाती है
पर निकल नहीं पाती ।
ताल के किनारे पर
झींगुरों की झनकार
और मेढकों की टर्र - टर्र
के शोर के बीच
वो मकड़ी
और भी
बेचैन हो जाती है
बाहर निकलने को।
उसी तरह
तुम्हारी यादों के जाले में
फँसा हुआ मेरा मन
तुम्हारी यादों के जाले से
बाहर निकलने को
छटपटाता है
पर निकल नहीं पाता
और मैं
बार - बार सोचता हूँ कि
क्या यही है ज़िन्दगी।
चेतन दुबे अनिल
About the poet

चेतन दुबे अनिल

View profile & all 15 Poems / Stories

More from चेतन दुबे अनिल

  1. वाणी वंदना - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  2. प्रेम-पिआसे नैन - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  3. अश्कनामा - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  4. दिल बहुत बेचैन है - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.3K reads
  5. सुधियों के दंश - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like