मैं प्रीत निभाना क्या जानूँ - चेतन दुबे अनिल

चेतन दुबे अनिलचेतन दुबे अनिल1 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

 मैं प्रीत निभाना क्या जानूँ।

मैं तो माटी का पुतला हूँ,
माटी में ही मिल जाऊँगा।
जब दर्द दिया है विधना ने,
दर्द के गीत ही गाऊँगा।
कोई भी मिला नहीं मुझको-
जिसको जग में अपना मानूँ।
मैं प्रीत निभाना क्या जानूँ।।

तुम आई , दो पग साथ चली,
खुद ही तुमने मुख मोड़ लिया।
अपना कहकर भी प्राण मुझे,
गैरों से नाता जोड़ लिया।
आँखों की ज्योति हुई मद्धिम-
अब कैसे तुझको पहचानूँ?
मैं प्रीत निभाना क्या जानूँ ।

विश्वासों ने लूटा मुझको,
आशा आँसू में बदल गई ।
तब दिल में हाहाकार मचा,
अंतर की पीड़ा दहल गई।
जब तुमने ही मुख मोड़ लिया-
तब प्रणय हेतु जिद क्या ठानूँ।
मैं प्रीत निभाना क्या जानूँ।
चेतन दुबे अनिल
About the poet

चेतन दुबे अनिल

View profile & all 15 Poems / Stories

More from चेतन दुबे अनिल

  1. वाणी वंदना - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  2. प्रेम-पिआसे नैन - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  3. अश्कनामा - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  4. दिल बहुत बेचैन है - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  5. सुधियों के दंश - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like