आँसू बन दृग से पीर बहे - चेतन दुबे अनिल

चेतन दुबे अनिलचेतन दुबे अनिल1 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

आँसू बन दृग से पीर बहे।

झुलसा सपनों का चंदन वन,
लुट गया भावना का मधुवन।
पर पता मुझे अब तक न चला-
दुनिया में कैसी हवा बहे।
आँसू बन दृग से पीर बहे।

यादों का होता अंत नहीं,
आकर्षित करे बसंत नहीं।
मेरे मर्माहत मानस को-
हर पल अंतर का दर्द दहे।
आँसू बन दृग से पीर बहे।

सपने सब गिरकर चूर हुए,
जबसे तुम मुझसे दूर हुए।
अब तुम्हीं कहो जीवन संगिनि!
मेरा मन किसकी शरण गहे।
आँसू बन दृग से पीर बहे।
चेतन दुबे अनिल
About the poet

चेतन दुबे अनिल

View profile & all 15 Poems / Stories

More from चेतन दुबे अनिल

  1. वाणी वंदना - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  2. प्रेम-पिआसे नैन - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  3. अश्कनामा - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  4. दिल बहुत बेचैन है - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  5. सुधियों के दंश - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like