अख़बार

चरण सिंहचरण सिंह

1 min read · 12.4K reads

किसी की खोपड़ी की

खाल जैसी

उधड़ी पड़ी थी

लोग देखकर

पल भर रुकते

ग़ौर से देखते

और फिर मुँह मोड़कर

कुछ बड़-बुड़ाकर

चल पड़ते हैं।

जैसे कि

प्रतिदिन देखी किसी वस्तु—

खिलौने को, ध्यान से देखता पलभर

और एक ओर फेंक देता है,

छोटा शिशु।

समय के हाथों का

विकराल झाड़ू

क्षण भर में सफ़ाई कर देता है।

और फिर

गंदगी और गर्त में

किसी की खोपड़ी की खाल सदृश

यह मनुष्य की समग्र जानकारी

अर्थात् अख़बार।

चरण सिंह
About the poet

चरण सिंह

सुपरिचित डोगरी कवि। 'जोत' काव्य-संग्रह के लिए उल्लेखनीय।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like