बरसो राम - चंद्रसेन विराट

चंद्रसेन विराटचंद्रसेन विराट3 Sept 1936 – 15 Sept 2018

2 min read · 12.4K reads

बरसो राम, धड़ाके से,
बुढ़िया मरे न फाके से!

सनन-सनन सन हवा चले,
सबके मुख पर धूल मले,
घर के दरवाजे खिड़की,
खड़कें खूब खड़ाके से!

बरसो राम, धड़ाके से,
बुढ़िया मरे न फाके से!

उमड़-उमड़कर गगन घिरो,
और मूसलाधार गिरो,
चमकाओ बिजली चम-चम,
गरजो खूब कड़ाके से!

बरसो राम, धड़ाके से,
बुढ़िया मरे न फाके से!
चंद्रसेन विराट
About the poet

चंद्रसेन विराट

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like